हेमा मालिनी का निशाना, भारत का सिर्फ नाम जानने वाले भी दे रहे आंतरिक मामलों में दखल

By रेनू तिवारी | Feb 05, 2021

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में जारी किसान आंदोलन को लेकर विदेशी हस्तियों के बयान से वह हैरान हैं क्योंकि उनके लिए भारत केवल एक नाम है जो ‘उन्होंने सुना है।’ हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं विदेशी हस्तियों को लेकर हैरान हूं जिनके लिए हमारा महान देश, भारत महज एक नाम है जो उन्होंने सुना है एवं जो बेबाकी से हमारे आंतरिक मामलों एवं नीततियों पर बयान दे रहे हैं। आश्चर्य है कि वे क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, और अधिक स्पष्ट रूप से, वे किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं?

इसे भी पढ़ें: किसानों को पॉप स्टार रिहाना ने किया समर्थन, कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब 

 3 फरवरी को पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। पूर्व पोर्न स्टार ने विरोध प्रदर्शन से एक तस्वीर साझा की और दिल्ली में किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए दुनिया का ध्यान इस ओर खिचने की कोशिश की। मिया खलीफा ने ट्वीट किया, "मानवाधिकारों का उल्लंघन क्यों हो रहा है? जहां किसान आंदोलन हो रहा है वहां के आस-पास के इलाकों का इंटरनेट काट दिया गया है। #FarmersProtest। उन्होंने जो तस्वीर साझा की, उसमें एक आदमी एक तख्ती लिए हुए कहता है, "किसानों को मारना बंद करो।"


प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर