इस्पात मंत्री के सेल आरएमडी से संबंधित किसी सवाल का जवाब नहीं देने से हैरान: अमित मित्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह हैरान हैं कि केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता में सेल के कच्चे माल के डिवीजन को समाप्त किये जाने संबंधी प्रमुख सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। मित्रा ने बुधवार को धर्मेंद्र प्रधान से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कोलकाता स्थिति आरएमडी को बंद नहीं करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा था कि इससे कोविड-19 ​​​​महामारी के बीच कई लोगों की नौकरियां चली जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिये समिति बनाए NHRC

सार्वजनिक क्षेत्र के जिन उपक्रमों के मुख्यालय पिछले 50 सालों से कोलकाता में हैं उन्हें यहां से हटाया जा रहा है।’’ मित्रा ने उदाहरण देते हुये कहा कि हिन्दुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन का मुख्यालय 2017 में महानगर से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया वहीं स्टेट बैंक ने अपने केन्द्रीय लेखा केन्द्र को 2018 में मुंबई स्थानांतरित कर दिया।वहीं कोल इंडिया ने अपनी अनुषंगियों के विपणन बिक्री कार्यालयधनबाद, बिलासपुर और संभलपुर जैसे शहरों में स्थानांतरित कर दिये।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा