Petrol-Diesel की नई कीमत जानकर चौंक जाएंगे, इतने रुपये में मिलेगा एक लीटर पेट्रोल

By रितिका कमठान | Mar 10, 2025

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत रोजाना बदलती रहती है। भारत में फ्यूल की ये कीमत डायनामिक प्राइसिंग के कारण बदलती है। भारत में डायनामिक प्राइसिंग को वर्ष 2017 में लागू किया गया था। इस डायनामिक प्राइसिंग के कारण रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमत बदलती रहती है। इसकी कीमत रोजाना रिवाइज होती है।

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये खरीदने होंगे। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपये और डीजल 91.82 रुपये पर पहुंच गई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये और डीजल 92.39 प्रति लीटर पहुंच गई है।

भारत में, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा ईंधन करों में कटौती के बाद मई 2022 से ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। तेल विपणन कंपनियाँ (OMC) वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं। सरकार उत्पाद शुल्क, आधार मूल्य निर्धारण और मूल्य सीमा जैसे तंत्रों के माध्यम से इन कीमतों को नियंत्रित करती है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Indians ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले टीम में किया बदलाव, ये खिलाड़ी हुआ शामिल

India और Austria मिलकर बनाएंगे मजबूत Supply Chain, सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी में होगा बड़ा सहयोग

Middle East में जंग का खतरा? Netanyahu का बड़ा बयान- Iran पर US और हमारा निशाना एक

दो F-35 से भी महंगा, Iran के पास US Navy का 2000 करोड़ का Triton Drone कैसे हुआ क्रैश?