दिल्ली में हुई हैरान करने वाली घटना, आटा गूंथने वाली मशीन में फंसी लड़की

By रितिका कमठान | Aug 01, 2024

पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। रोहिणी इलाके में एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। जिस तरह से किशोरी की मौत हुई है उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया है। किशोरी आटा गूंथने वाली मशीन में फंस गई थी। इसमें फंसने से ही किशोरी की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार शाम 7.18 बजे बेगमपुर थाने में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि बेगमपुर इलाके के हनुमान चौक के पास आटा गूंथने वाली मशीन में एक लड़की फंसी हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हमारी टीम मौके पर पहुंची और पाया कि मशीन बड़ी नहीं थी, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़की का हाथ टब के अंदर फंस गया था, जिसके कारण मशीन ने उसे अंदर खींच लिया।’’ अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लड़की गंभीर रूप से घायल थी और उसका सिर मशीन में फंसा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और राजेश कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि वह पीड़िता के परिवार से बात कर उसकी वास्तविक उम्र का पता लगा रही है ताकि यह जानकारी मिल सके कि कहीं वह बाल मजदूर के तौर पर तो काम नहीं कर रही थी।

प्रमुख खबरें

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी

Kolkata में Brazil और Vinicius Junior के मैच में खाली रहीं सीटें

MPSC अध्यक्ष इस्तीफा दें, Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र सरकार से 70,000 रिक्त पद भरने को कहा