Lock Upp Updates: फैमिली एपिसोड में पायल रोहतगी का चौकाने वाला खुलासा, परिवारवालों से मिलकर फूट-फूटकर रोए कैदी

By एकता | Apr 28, 2022

बीते दिन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के लॉक अप की जेल में कैद कैदियों को उनकी फैमिली से मिलने का मौका मिला। लंबे समय से जेल में बंद कैदी अपने घरवालों को देखकर भावुक होते नजर आएं। डेढ़ घंटे के इस फैमिली एपिसोड में पायल रोहतगी और उनके मंगेतर संग्राम सिंह चर्चा का केंद्र बने रहें। ऑन-स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री देखकर अन्य प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शक भी इमोशनल होते नजर आएं। 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Kissing Scenes: बॉलीवुड की इन फिल्मों में है किसिंग सीन की भरमार, तस्वीरें देखकर आप को भी आ जाएगा मजा

पायल रोहतगी खुद को रोक नहीं पायी और रोने लग गयी। रोते हुए पायल ने लाइव शो पर खुलासा किया कि वह पिछले पांच साल से फर्टिलिटी प्रॉब्लम से जूझ रही हैं और उनके बच्चे नहीं हो सकते। पायल ने अपनी आपबीती को साझा करते हुए कहा कि मेरे बच्चे नहीं हो सकते। मैंने सोचा हम शादी तब करेंगे, जब मैं गर्भवती हो सकती हूं। 4-5 साल से हम लोग कोशिश कर रहे हैं, नहीं हो रहा। मैंने आईवीएफ भी ट्राई किया पर वह सफल नहीं हुआ। इसलिए मैं कई बार संग्राम को कहती हूँ किसी और से शादी कर लो जो बच्चे पैदा कर सके। आपको बता दें कि संग्राम और पायल की मुलाकात साल 2012 में शो सर्वाइवर इंडिया के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों ने कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। फरवरी 2014 में दोनों सगाई कर ली थी और अब जल्द ही शादी करने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi)

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप