जनरल आसिम मुनीर के पोस्टर्स पर मारे गए जूते-चप्पल, शहबाज शरीफ बोले- आर्मी चीफ की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2023

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती इमरान खान द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और अन्य संस्थानों के खिलाफ "घृणित" अभियान की कड़ी निंदा की और विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से इसके खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान ने जनरल मुनीर पर भ्रष्टाचार के एक मामले में देश के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पिछले सप्ताह उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। लंदन में पाकिस्तान एम्बेसी के बाहर इमरान के कुछ समर्थकों ने आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के पोस्टर्स पर जूते-चप्पल मारे थे। सेना प्रमुख के खिलाफ अभियान असहनीय है और संस्थानों के खिलाफ साजिश का सिलसिला जारी है।' एक ट्वीट में शरीफ ने जनरल मुनीर के खिलाफ अभियान के लिए सीधे तौर पर खान को जिम्मेदार ठहराया।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया