एल्गार मामले में शोमा सेन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

 एल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में आरोपी शोमा सेन की चिकित्सकीय आधार पर अग्रिम जमानत याचिका को यहां मंगलवार को एक विशेष एनआईए अदालत ने खारिज कर दिया।

न्यायाधीश डी ई कोठलीकार ने 61 वर्षीय सेन की याचिका खारिज कर दी। याचिका में कहा गया था कि सेन वयोवृद्ध हैं और उन्हें ग्लूकोमा तथा उच्च रक्त चाप समेत कई बीमारियां हैं जिसके कारण उन्हें कोविड-19 होने की आशंका है। सेन को 2018 में गिरफ्तार किया गया था और वह भायखला के महिला कारागार में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

Aman Arora का दावा: Punjab में पराली जलाने के मामले 95 फीसदी घटे

Pratapgarh में Dhirendra Shastri की कथा के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, 17 नवंबर से आयोजन

Bhadohi में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री साझा करने वाला गौरव मिश्रा गिरफ्तार

Assam Cabinet ने Ayushman Asom योजना के लिए मंजूर किए 200 करोड़ रुपये