Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2026

केरल बीजेपी के उपाध्यक्ष शोन जॉर्ज ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वीडी सतीसन के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने खुद माना है कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव गैर-कानूनी थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा केरल के सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव गैर-कानूनी थे। केरल बीजेपी की ओर से, मैं सीएम से तुरंत इस्तीफा देने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा चूंकि वे खुद मानते हैं कि चार महीने पहले केरल में हुए चुनाव गैर-कानूनी थे, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री का पद संभालने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए, केरल बीजेपी मुख्यमंत्री से पद से इस्तीफा देने और विधानसभा भंग करने की मांग करती है। जॉर्ज की यह टिप्पणी सतीसन के उस एक्स पोस्ट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध का समर्थन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Rajeev Chandrasekhar ने VD Satheesan पर लगाया आरोप, कहा फर्जी प्रदर्शनों से जनता को न भटकाएं
सतीसन और राजीव चंद्रशेखर के बीच तीखी बयानबाज़ी


पिछले महीने, सथीसन और केरल बीजेपी प्रमुख राजीव चंद्रशेखर के बीच तीखी बयानबाज़ी हुई थी। यह विवाद 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट को लेकर था, जिसमें दावा किया गया था कि SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद हैं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए तीखे हमले किए, जबकि चंद्रशेखर ने आयोग का बचाव करते हुए कहा कि सदस्यों के बीच विचारों का मतभेद होना सामान्य बात है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा; पहले उन्हें "क्रिएटिव फैब्रिकेटर" (मनगढ़ंत बातें गढ़ने वाला) और बाद में धोखेबाज़ कहा। सतीसन ने इन टिप्पणियों को निजी और अपमानजनक बताते हुए निंदा की और साथ ही SIR के मामले में बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Delhi में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन से पहले 20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

होर्मुज में टैंकर हमलों के बाद Crude Oil में उछाल Brent Crude 105 डॉलर पार पहुंचा

राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!

Asian Games में बैडमिंटन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, बोले पूर्व कोच Prakash Padukone