निशानेबाज दीपक ने भारत के लिए हासिल किया 10वां ओलंपिक कोटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

दोहा। दीपक कुमार ने 14वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिये तोक्यो ओलंपिक का दसवां कोटा भी हासिल किया। दीपक ने टूर्नामेंट के पहले दिन फाइनल में 145 अंक बनाये। पिछले साल गुडालजारा में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले दीपक ने क्वालीफाईंग में 626.8 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहकर आठ खिलाड़ियों के फाइनल में प्रवेश किया था। 

भारत इस चैंपियनशिप से पहले ही तोक्यो के लिये नौ कोटा स्थान हासिल कर चुका था तथा वह एशियाई क्षेत्र में चीन (25 कोटा), कोरिया (12) और मेजबान जापान (12) के बाद चौथे नंबर पर है। इस स्पर्धा में भारत के तीन निशानेबाजों में सबसे अधिक अनुभवी दीपक अपेक्षाओं पर खरे उतरे और कोटा स्थान हासिल करने में सफल रहे। दीपक पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले दूसरे भारतीय निशानेबाज हैं। उनसे पहले दिव्यांश सिंह पंवार ने कोटा हासिल किया था। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प