Rajyavardhan Singh Rathore Birthday: निशानेबाज से नेता बने राज्यवर्धन सिंह राठौर आज मना रहे 55वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jan 29, 2025

खिलाड़ी से नेता बने राज्यवर्धन सिंह राठौर आज यानी की 29 जनवरी को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक सैनिक, नेता, ओलंपिक मेडलिस्ट और सासंद रहे हैं। उन्होंने अपने 55 साल के जीवन में यह सभी भूमिका निभाई और हर रोल में अपनी काबिलियत को साबित कर दिखाया। राज्यवर्धन सिंह राठौर एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


जन्म और शिक्षा

राजस्थान के जैसलमेर में 29 जनवरी 1970 को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म हुआ था। वह एक सैनिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दरअसल, उनके पिता रिटायर आर्मी ऑफिसर थे। वहीं राज्यवर्ध सिंह राठौर भी 12वीं के बाद नेशनल डिफेंस अकेडमी और फिर इंडियन मिलिट्री अकेडमी गए। राज्यवर्धन बचपन में कई खेल तरह के खेल खेलते थे। वहीं साल 1998 में 28 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल तौर पर शूटिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह साल 2004 के एथेंस ओलिंपिक में मेडल जीतने में भी कामयाब रहे। 


कारगिल युद्ध का रहे हिस्सा

बता दें कि साल 1999 में राज्यवर्धन सिंह कारगिल युद्ध में भी लड़े थे। उस दौरान वह 9वीं ग्रेनेडियर्स का हिस्सा थे और तब उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी। कारगिल युद्ध के समय राज्यवर्धन सिंह राठौर कप्तान थे और बाद में उनका प्रोमशन हुआ और वह मेजर बन गए थे। फिर साल 2013 में राज्यवधन सिंह राठौर ने कर्नल पद पर पहुंचने के बाद सेना से रिटायरमेंट ले लिया था। साल 2005 में राठौर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।


राजनीतिक सफर

सेना से रिटायरमेंट लेने के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजनीति में कदम रखा था। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए। फिर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा और सांसद बन गए। इस दौरान उनको सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री बनाया गया। फिर साल 2017 में राज्यवर्धन सिंह राठौर को युवा मामले और खेल मंत्रालय के प्रभारी कैबिनेट मंत्री का कार्यभार सौंपा गया। बतौर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत की। इसके बाद वह संसद में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए और 2023 तक सेवा की।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव, IT कंपनियों में बिकवाली का दौर, बाज़ार की अगली चाल पर निवेशकों की नज़र

Vijay Hazare Trophy: विराट-रोहित की वापसी, पर फैंस लाइव मैच से वंचित, बिना दर्शकों के होगा खेल

भारत की महिला टीम का दबदबा बरकरार, श्रीलंका को दूसरे टी20 में भी आसानी से हराया

अरावली में कोई माइनिंग लीज नहीं दी जाएगी, विवाद के बीच केंद्र का स्पष्टीकरण, संरक्षित क्षेत्र का किया जाएगा विस्तार