Tokyo Olympics: शूटरों ने किया निराश, इलावेनिल और अपूर्वी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की शुरूआत शनिवार को खराब रही जब पदक उम्मीद मानी जा रही इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं। पहली बार ओलंपिक में खेल रही दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं। हर निशानेबाज को दस दस शॉट की छह सीरिज खेलनी थी। चीन की कियान वांग ने इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता जिन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ 251.8 स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी