America के California में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 10 लोगों की हुई मौत

By रितिका कमठान | Jan 22, 2023

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में 16 लोगों को गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक घटना कैलिफोर्निया मोंटेरे पार्क में हुई है।

इससे पहले 16 जनवरी को भी कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में गोलीबारी हुई थी। इस हादसे में एक मां और उसके छह महीने के बच्चे की मौत हुई थी। पुलिस ने इस घटना को टारगेट किलींग बताया था। वहीं कैलिफोर्निया में चीनी नव वर्ष मनाए जाने के दौरान हुई घटना के पीछे फायरिंग करने वाले कौन लोग हैं या इसके पीछे का मकसद अब तक साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में Northeast Monsoon की दस्तक, Chennai समेत 17 जिलों में Yellow Alert जारी

Tata Trusts ने परोपकार के लिए बांटे 1556 करोड़ रुपये, बनाएगा 50 गैर लाभकारी अस्पताल

Noida में ऑनलाइन गेम के चक्कर में अकाउंटेंट ने कंपनी के 50 लाख रुपये गंवाए

Mayawati ने Akash Anand को सौंपी रैलियों की कमान, ससुर की वापसी की संभावना पूरी तरह खारिज