Kartik Aaryan और Kiara Advani की फिल्म Satyaprem Ki Katha की शूटिंग पूरी, अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर कर की घोषणा

By एकता | Apr 30, 2023

साल 2022 बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिए काफी धमाकेदार रहा। इस साल वह तीन बड़ी फिल्मों में नजर आई, जिनमें से दो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। तीसरी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। पिछले साल की तरह इस साल भी अभिनेत्री के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट है। इनमें एक हिंदी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' और दूसरी तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' है। कियारा 'सत्यप्रेम की कथा' में अपने 'भूल भुलैया 2' के को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। दोनों पिछले कुछ समय से इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, जो बीते दिन पूरी हो गयी है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan Interview । बिना शादी किए पिता बनना चाहते हैं अभिनेता, लेटेस्ट इंटरव्यू में किया खुलासा

'सत्यप्रेम की कथा' एक संगीतमय रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशिन समीर विदवान्स द्वारा किया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले है। इन दोनों के अलावा दिग्गज अभिनेता गजराज राव और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक भी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितम्बर में शुरू हो गयी थी, जो 29 अप्रैल को खत्म हो गयी है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन