विक्की कौशल और सारा अली खान ने शुरू की अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग, नाम का अभी खुलासा नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

मुंबई। विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत अनाम फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभिनेता शारिब हाशमी ने यह जानकारी दी। ‘लुका छुपी’ और ‘मिमी’ से प्रसिद्ध हुए लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माण में दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने सहयोग दिया है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर चुनाव: कांग्रेस ने पूर्व CM को थाउबल से बनाया उम्मीदवार, एन बीरेन सिंह के खिलाफ शरदचंद्र सिंह को मिला टिकट

‘द फैमिली मैन’ के अभिनेता ने कहा, फिल्म में कौशल के साथ काम करने के बाद वह उनके ‘बड़े प्रशंसक’ बन गए हैं। हाशमी ने ‘अतरंगी रे’ की अभिनेत्री के बारे में कहा कि वह ‘‘स्टार’’ की तरह व्यवहार नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस फिल्म की पूरी टीम और इस यात्रा को इतना आसान और यादगार बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’’ कौशल इसके बाद निर्देशक शशांक खेतान की ‘गोविंदा नाम मेरा’ और मेघना गुलजार निर्देशित ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक