अमिताभ और अक्षय को महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख की चेतावनी, बोले- प्रदेश में नहीं होने देंगे शूटिंग

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने एक बार फिर से अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को लेकर कटाक्ष किया है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रदेश में इन लोगों की फिल्मों की शूटिंग नहीं होने देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। मनमोहन सरकार में कच्चे तेल के दाम ज्यादा होने के बावजूद आम आदमी को तेल कम दाम में मिले इसकी कोशिश की थी। 

इसे भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची पेट्रोल की कीमत, जानिए यहां पर क्यों महंगा मिलता है तेल 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में कच्चे तेल के दाम ज़्यादा होने के बाद भी आम आदमी को तेल कम दाम में मिले इसकी कोशिश की थी। उस समय अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था और 5-10 रुपये में पेट्रोल-डीजल मिलने की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 10वें दिन तेजी, जानिए आज का क्या रहा रेट? 

महाराष्ट्र में नहीं होगी शूटिंग !

उन्होंने कहा कि आज ये ट्वीट क्यों नहीं कर रहे ? क्या उन पर मोदी सरकार का दबाव है ? जो दबाव में लोगों के प्यार का इस्तेमाल करते हो अब महाराष्ट्र में ऐसे लोगों की फिल्म नहीं देखी जाएगी और शूटिंग भी नहीं होगी। इससे पहले भी उन्होंने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की खामोशी पर सवाल उठाया था।

प्रमुख खबरें

Kesoram Industries की मंजूश्री खेतान का हुआ निधन, शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों के लिए रहीं मशहूर

एक मंच पर PM मोदी संग नजर आएंगे राज, शिवाजी पार्क में दिखेगा राजनीतिक का अलग अंदाज

Urvashi Rautela Cannes 2024: उर्वशी रौतेला ने ड्रामेटिक स्लीव्स वाले लाल गाउन में जलवा बिखेरा

मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा.., Rahul Gandhi बोले- भाजपा ने यहां का किया बहुत नुकसान, PM Modi पर भी वार