दिल्ली में खुलेंगी दुकानें, गृह मंत्रालय के आदेश को लागू करेगी केजरीवाल सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दुकानों को खोलने के संबंध में केन्द्र के नये दिशानिर्देशों को लागू करने का शनिवार को फैसला किया। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जायेगी लेकिन कोरोना वायरस निषिद्ध क्षेत्र में यह अनुमति नहीं होगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘निषिद्ध क्षेत्रों में किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।’’ उन्होंने बताया कि मोहल्ले और आवासीय क्षेत्रों में स्थित दुकानें खुलेंगी लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करना होगा। राष्ट्रीय राजधानी में 92 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा