भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में आग शॉर्ट सर्किट से लगी, इससे 24 करोड़ का नुकसान हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सतपुड़ा भवन में पिछले सप्ताह हुए भीषण अग्निकांड की जाँच के लिये गठित समिति ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में कहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और इससे अनुमानित 24 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। सतपुड़ा भवन में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। राज्य सरकार को सोमवार को सौंपी गई अपनी 287 पृष्ठ की प्राथमिक रिपोर्ट में समिति ने यह भी कहा है कि इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध भूमिका परिलक्षित नहीं होती है। मालूम हो कि सतपुड़ा भवन में 12 जून 2023 की शाम को तीसरी मंजिल पर आग लगी, जो छठी मंजिल तक फैल गई थी। इस भीषण आग पर अगले दिन काबू पाया जा सका था। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सतपुड़ा भवन में अग्नि दुर्घटना की जाँच के लिये गठित समिति ने 287 पृष्ठ की प्राथमिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।

इसमें कहा गया है, ‘‘तीसरी मंजिल पर आग लगने का संभावित कारण विद्युत शॉट सर्किट प्रतीत होता है।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य प्रयोगशाला द्वारा थिन लेयर क्रोमेटोग्रॉफिक एवं गैस क्रोमेटोग्रॉफिक परीक्षण के बाद रिपोर्ट में दुर्घटना स्थल से प्राप्त आठ नमूनों में ज्वलनशील पेट्रोलियम हाइड्रो कार्बन (पेट्रोल, डीजल एवं केरोसिन) के अवशेष नहीं मिले। यह सभी नमूने भविष्य में किसी भी जाँच के मद्देनजर सुरक्षित रखे गये हैं। जाँच समिति ने निष्कर्ष में स्पष्ट किया है, ‘‘पश्चिमी विंग सतपुड़ा भवन में 12 जून को लगी आग उप संचालक वीरेन्द्र सिंह के तीसरी मंजिल स्थित कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आरंभ हुई। समिति ने अपने निष्कर्ष में कहा है कि इस मामले में किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध भूमिका परिलक्षित नहीं होती है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप