शॉटगन विश्व कप: कीनान और पृथ्वीराज ने पुरूष ट्रैप क्वालीफिकेशन में बनाई बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

चांगवोन। भारत के कीनान चेनाइ और पृथ्वीराज टोंडाइमैन ने 25 . 25 के दो परफेक्ट स्कोर करके आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पुरूषों की ट्रैप निशानेबाजी में 109 निशानेबाजों में बढत बना ली है। अभी तीन दौर और बाकी है जिसमें से शीर्ष छह पदक की दौड़ में जायेंगे। 

कीनान और पृथ्वीराज के साथ ब्रिटेन और कजाखस्तान के दो निशानेबाज शीर्ष पर है । भारत के जोरावर सिंह संधू 50 में से 45 स्कोर करके 82वें स्थान पर हैं। महिला वर्ग में शगुन चौधरी 115 का स्कोर करके 35वें स्थान पर है जबकि राजेश्वरी कुमारी 99 स्कोर के साथ 56वें स्थान पर है। 

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी