वापस करना चाहिए...Russia पर भड़कते हुए भारत ने कर दी ये डिमांड

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आने वाले हैं। इसकी अटकलें काफी दिनों से लग रही हैं। दरअसल, इस साल भारत-रूस वार्षिक समिट का मेजबान भारत ही हैं। इसके मद्देनजर दोनों देशों के डेलीगेशन के  बीच तैयारियां भी जारी हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच भारत ने रूस से अपनी मांग को दोहराने का काम किया है। भारत रूस से लगातार ये बात कह रहा है कि वहां रूस की सेना में मौजूद भारतीयों को वापस करना चाहिए। इससे जुड़े सवाल को लेकर विदेश मंत्रालय ने एक बार  फिर से जवाब जारी किया है। खबर है कि रूसी सशस्त्र बलों में काम कर रहे 12 भारतीयों की मौत हुई है। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि लगभग 18 भारतीय नागरिक अभी भी वहां सेना में सेवारत हैं, जिनमें से 16 के ठिकानों का पता नहीं चल पा रहा है। यानी रूस ने उन्हें मीसिंग करार दिया है। तकरीबन ये बताया जा रहा है कि रूसी सेना में 126 भारतीय नागरिक काम कर रहे थे, जिनमें से 96 लोगों की भारत वापसी हो चुकी है। वहीं 18 नागरिक अभी भी वहां सेवा दे रहे हैं, जिनमें से 16 लोगों का पता नहीं चल पाया है। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर लड़ते हुए मारे गए भारतीय, घर वापस लाने के लिए गुहार लगा रहे थे परिजन

जायसवाल ने बिनिल की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मॉस्को में भारतीय दूतावास उनके शव को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है। जायसवाल ने बताया कि घायल हुए केरल के एक अन्य निवासी का फिलहाल मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जायसवाल ने कहा, दूतावास घायल व्यक्ति और रूसी अधिकारियों के संपर्क में है और हमें उम्मीद है कि वह इलाज के बाद वापस आ जाएंगे।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें