अनुशासनहीनता बेरोकटोक जारी, भाजपा विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल को कारण बताओ नोटिस

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2024

भाजपा विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल यतनाल ने कहा कि हिंदुत्व के लिए और वक्फ बोर्ड, वंशवादी राजनीति के खिलाफ लड़ने की उनकी प्रतिबद्धता अटल रहेगी। उनका यह बयान भाजपा द्वारा राज्य स्तरीय पार्टी नेतृत्व के खिलाफ टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद आया है। एक्स पर एक पोस्ट में यत्नाल ने कहा कि मैं बीजेपी अनुशासन समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस का जवाब दूंगा, साथ ही कर्नाटक में बीजेपी की मौजूदा स्थिति के बारे में तथ्य भी पेश करूंगा. हिंदुत्व की लड़ाई, भ्रष्टाचार के विरोध के प्रति मेरी प्रतिबद्धता , वक्फ से जुड़े मुद्दे और वंशवाद की राजनीति अटल रहेगी।

इससे पहले भाजपा ने राज्य स्तरीय पार्टी नेतृत्व के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए यत्नाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है, "राज्य-स्तरीय पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आपका लगातार हमला और पार्टी के निर्देशों की अवहेलना और राजनीतिक और सार्वजनिक महत्व के सभी मामलों पर पार्टी के आधिकारिक रुख के उल्लंघन में सार्वजनिक घोषणाएं और रुख को मीडिया में रिपोर्ट किया गया है। नोटिस में कहा गया है, "यह भी बड़ी चिंता का विषय है कि अतीत में कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने और अच्छे आचरण के आपके आश्वासन के बावजूद अनुशासनहीनता की हरकतें बेरोकटोक जारी हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के कुक्के सुब्रह्मण्यम मंदिर में जंगली हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया

पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी वरिष्ठता और पार्टी में प्रतिष्ठा के कारण, केंद्रीय अनुशासन समिति ने अतीत में उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण पर उदार रुख अपनाया। राजनीतिक और सार्वजनिक महत्व के मामलों पर पार्टी के आधिकारिक रुख की अवहेलना के साथ-साथ पार्टी नेताओं के खिलाफ आपके द्वारा लगाए गए झूठे और परोक्ष आरोप, पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है, जैसा कि भाजपा पार्टी नियमों के अनुच्छेद XXV 'अनुशासन का उल्लंघन' में परिभाषित किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Maya Rajeshwaran Revathi चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में, सानिया के बाद बनीं पहली भारतीय

Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

Haryana के Karnal में पदयात्रा और जनसभा करेंगे Amit Shah