असम विस उपचुनाव : आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मुख्यमंत्री को कारण बताओ नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

नयी दिल्ली| चुनाव आयोग ने असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा को राज्य में विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान सड़क एवं अन्य विकास परियोजनाओं का वादा करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए सोमवार को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया।

इसे भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र नदी के जरिये माल की आवाजाही तेज करने की योजना पर काम जारी: सोनोवाल

आयोग ने कहा कि उसे दो शिकायतें मिलीं कि सरमा ने असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर भवानीपुर, थावरा और मारियानी विधानसभा सीटों के लिए प्रचार के दौरान मेडिकल कॉलेज, पुल, सड़क, उच्च विद्यालय, स्टेडियम और खेल परिसर बनवाने की घोषणाएं कीं।

चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने चाय बागान मजदूरों के स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहयोग देने की भी घोषणा की। राज्य में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और मतगणना दो नवंबर को होगी।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने बीएसएफ को पंजाब, बंगाल, असम के बड़े क्षेत्र में तलाशी लेने, गिरफ्तार करने की शक्ति दी

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार