Shravasti Temple Case: इफ्तार पार्टी में मांसाहारी भोजन पकाने और अवशेष फेंकने पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 और आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2026

श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र के सोनपथरी आश्रम मंदिर के पास रोजा इफ्तार पार्टी के लिए कथित तौर पर मांसाहारी भोजन बनाने व अवशेष फेंकने के आरोप में पुलिस ने छह और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 17 मार्च को जिले के सिरसिया थानान्तर्गत जंगल में स्थित सोनपथरी आश्रम के पास कुछ लोगों ने रोजा इफ्तार के लिये कथित तौर पर मांसाहारी भोजन पकाया था और उसे खाने के बाद उसके अवशेष आश्रम के पास बह रही जलधारा में फेंक दिये।

उसने बताया कि पुलिस ने 20 मार्च को चार आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। प्रवक्ता के मुताबिक इन मामलों में मंगलवार को छह अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमाल अहमद, इरफान अहमद, सूफियान, शाकिर, शेरु अहमद व शमशाद अली के रूप में की गई है। पुलिस ने सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।

प्रमुख खबरें

GOVERNOR Official Trailer | 1990 के आर्थिक संकट के दौर में ले जाएंगे मनोज बाजपेयी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

जानलेवा Heatwave का Red Alert! लू लगने से पहले पहचानें ये लक्षण, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Donald Trump का दावा सब चंगा सी, पर Medical Report पर White House चुप क्यों? उठे सवाल

आखिर क्या है जिमखाना क्लब? जिसके बंद होने पर हो रहा विवाद