बिहारशरीफ में Shrawan Kumar ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद, कहा- दुख की घड़ी में Bihar सरकार साथ

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 13, 2026

ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री, क्षेत्रीय विधायक सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य रहा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहा करते थे कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है। मंत्री सोमवार को बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड नं 47 के खरजम्मा गांव में आपदा पीड़ित परिवार मृतक सुरज कुमार के आश्रित माता टुन्नी देवी को राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का चेक देने पहुंचे थे।

नीतीश सरकार ने बिना भेदभाव के किया काम

आगे कहा कि बिना किसी भेदभाव के पूर्व में रही नीतीश सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के जनकल्याण को प्राथमिकता दी। 'न्याय के साथ विकास' के अपने संकल्प को साकार करते हुए उन्होंने बिहार को नई पहचान दी और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। राज्य के समग्र विकास और हर बिहारवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। आज हमारी सरकार उनके ही विकास मॉडल को मूर्त रूप देकर आगे बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़ें: IMD Heavy Rain Alert | मौसम विभाग ने दिल्ली-UP और बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, जानें अगले 4 दिनों का हाल

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार, देव युगल किशोर, मुखिया विश्वास सिंह, मुखिया प्रमोद यादव, रामजन्म रविदास, मुकेश पासवान, बिट्टू कुशवाहा, पुष्प राज सिंह, छोटू कुमार, नीतीश पाण्डेय, नवीन राउत, राजू साव, महेश पाण्डेय, आकाश कु काजल, संजय राम, उदय प्रसाद सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहें। 

प्रमुख खबरें

Birth and Death Registration कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू, देरी पर कड़े होंगे नियम

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा