Lock Upp 2 में बवाल, Shreya Kalra ने Ram Kapoor पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- Kiss करने की...

By एकता | Jul 20, 2026

नेटफ्लिक्स के मशहूर रियलिटी शो लॉकअप 2 में हाल ही में कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने गैंगलीडर चुने। इस दौरान शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला को गैंग लीडर बनाने के लिए सबसे ज्यादा वोट और सपोर्ट मिला। लेकिन जब श्रेया कालरा का नाम सामने आया, तो घर के किसी भी सदस्य ने उन्हें अपना समर्थन नहीं दिया। यहां तक कि सीनियर एक्टर राम कपूर ने भी श्रेया को सपोर्ट करने से साफ मना कर दिया। इस बात से श्रेया कालरा बेहद नाराज हो गईं और उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने न सिर्फ सरेआम राम कपूर को फटकार लगाई, बल्कि शिल्पा शिंदे के सामने भी अपनी भड़ास निकाली।

इसे भी पढ़ें: 72nd National Film Awards 2026: बेस्ट एक्ट्रेस Yami Gautam, बेस्ट एक्टर कौन? विजेताओं की लिस्ट में Randeep Hooda का भी नाम शामिल

सीनियॉरिटी पर बरसीं श्रेया, आगे बढ़ेगा विवाद

श्रेया ने राम पर अपना गुस्सा जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने राम कपूर के लिए तीन टास्क जीते, लेकिन फिर भी राम कपूर ने उनके समर्थन में एक हाथ तक नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी सीनियॉरिटी की इज्जत नहीं कर सकतीं और ऐसे सीनियर होने पर उन्हें अफसोस है। श्रेया ने साफ किया कि अगर फराह मैम भी उनसे इस बारे में पूछेंगी, तो वह अपनी बात पर टिकी रहेंगी। राम कपूर को आड़े हाथों लेने के बाद अब घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Court ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 सितंबर तक बढ़ाई

Kishtwar नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर बोले Sunil Sharma, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

Assam में प्रणब डोले पर NSA लगाने के खिलाफ Gaurav Gogoi ने खोला मोर्चा

Satwik Chirag चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी को तीन गेम में हराया