श्रेयस अय्यर बोले- मेरे लिए बल्लेबाजी में तीसरा नंबर सर्वश्रेष्ठ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

धर्मशाला,  श्रेयस अय्यर को मैच खत्म करना पसंद है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की इच्छा जताई है जिस स्थान पर आम तौर पर दिग्गज विराट कोहली बल्लेबाजी करते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद कोहली को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से आराम दिया गया जिसके बाद अय्यर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़े और भारत ने श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। अय्यर ने तीसरे मैच में भारत की जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं स्वयं से या फिर टीम के कोच से कोई उम्मीद नहीं लगा रहा क्योंकि टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा, सभी खिलाड़ी आपको मैच जिताने में सक्षम हैं। निजी तौर पर मैं प्रत्येक लम्हे और मौके का लुत्फ उठाना चाहता हूं जो मुझे मिलेगा। अय्यर ने कहा, मुझे मैच को खत्म करना पसंद है और मैं पिच पर हमेशा इसी मानसिकता के साथ उतरता हूं। अय्यर ने हालांकि कहा कि अगर विकल्प मिलता है तो वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, बेशक इस प्रारूप में शीर्ष तीन क्रम के बल्लेबाज ही अपनी पारी की योजना काफी अच्छी तरह बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, मैं टीम में जगह पक्की करने के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि जैसा कि मैंने पहले कहा, टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है। शॉर्ट गेंदों के खिलाफ कमजोरी के बारे में पूछने पर अय्यर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस पर काम नहीं किया है। मैं उसी तरह खेल रहा हूं जिस तरह खेलने का आदी हूं अगर आपसी मानसिकता सही है तो आप किसी भी गेंद को खेल सकते हो। उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि शॉर्ट गेंद मेरी कमजोरी है तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अय्यर ने कहा, बेशक शॉर्ट गेंद का सामना करते हुए ही मैच इस स्तर पर पहुंचा हूं। आपको इसके लिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश