इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर का होना बनता था, पूर्व ओपनर ने बताई ये वजह

By Kusum | Jun 18, 2025

नाइट इस दौरान केएल राहुल से काफी प्रभावित नजर आए। नाइट ने पीटीआई से कहा कि, तैयारी के दृष्टिकोण से शायद सबसे अहम बात नॉर्थम्पटन में हुई घटना है। मैं लोकेश राहुल का बहुत प्रशंसक हूं। मैं उनकी सलामी बल्लेबाजी का भी प्रशंसक हूं। सभी प्रारूपों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्थान शीर्ष क्रम में है। 

उन्होंने कहा कि, खिलाड़ियों के पास अभ्यास मैचों से अपना दावा पेश करने का मौका है। करुण नायर ने स्पष्ट रूप से प्रभावित किया।  नाइट ने कहा कि, अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो यशस्वी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। अगर मैं एक भारतीय खिलाड़ी, भारतीय चयनकर्ता या भारतीय फैंस होता तो मैं उन्हें थोड़ा और बेहतर फॉर्म में देखना चाहता। लेकिन क्या इसका मतलब ये है कि मैं उन्हें शीर्ष क्रम में नहीं चुनूंगा? नहीं, मैं निश्चित रूप से उन्हें राहुल के साथ पारी का आगाज करने के लिए खिलाऊंगा।

उन्होंने कहा कि, मेरे हिसाब से साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर आते हैं, शुभमन गिल चौथे नंबर पर, और फिर आप वहां से आगे बढ़ते हैं। साई बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह देर से शॉट खेलते हैं। 

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी