घरेलू रेड बॉल क्रिकेट खेलेंगे Shreyas Iyer, बांग्लादेश दौरे से पहले उठाया बड़ा कदम

By Kusum | Aug 13, 2024

श्रेयस अय्यर बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू रेड बॉल क्रिकेट खेलेंगे। श्रेयस गुरुवार से तमिलनाडु में शुरू होने वाली बुची बाबू इनविटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई की तरफ से एक मैच खेलेंगे। श्रेय इस टूर्नामेंट में मुंबई के दूसरे दौर के मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये मैच 27 से 30 अगस्त तक कोयंबटूर में खेला जाएगा। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई टीम का हिस्सा होंगे। 

12 टीमों के बुची बाबू टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद, बंगाल, मुंबई, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात के साथ-साथ टीएनसीए इलेवन और टीएनसीए प्रेसिडेंट इलेवन शामिल होंगे। कई दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले तिरुनेलवेली, कोयंबटूर, सलेम और नाथम में होंगे। 

श्रेयस अय्यर पिछले सीज़न कुछ फर्स्ट क्लास मैच पीठ में चोट के चलते नहीं खेल पाए ते। हालांकि, आईपीएल के दौरान उन्होंने मैदान पर वापसी की। फरवरी में भारत का केंद्रीय अनुबंध गंवाने के बाद अय्यर हाल ही में श्रीलंका के खिलाव वनडे सीरीज का हिस्सा थे। लेकिन वो इस सीरीज में कमाल नहीं कर पाए। 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला