Rajasthan । श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष Bhanwar Singh Saladiya को समूह के सदस्य ने गोली मारकर किया घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में श्री राजपूत करणी सेना के प्रमुख भंवर सिंह सलाडिया को एक पुराने विवाद को लेकर संगठनात्मक बैठक के दौरान रविवार को दक्षिणपंथी समूह के पूर्व जिला अध्यक्ष ने गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समूह की उदयपुर जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की तथा बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलाडिया को गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार