IRCTC की Bharat Gaurav Train से करें श्री रामायण यात्रा, जनकपुर से रामेश्वरम तक 18 दिन का सफर

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 23, 2026

आजकल धार्मिक स्थालों पर पर्यटन काफी बढ़ गया है। अगर आप भी भगवान राम से संबंधित जगहों को देखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। भारतीय रेलवे लेकर आया एक खास रामायण यात्रा का पैकेज। इस पैकेज में आपको अयोध्या से लेकर नेपाल के जनकपुर और दक्षिण भारत के रामेश्वराम घूमाया जाएगा।

18 दिन और 17 रातों का होगा IRCTC का टूर

बता दें कि, IRCTC ने इस खास यात्रा का नाम श्री रामायण यात्रा रखा है। इसकी शुरुआत 1 फरवरी 2027 को होगी। यात्रियों को भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से सफर कराया जाएगा। इस यात्रा में ट्रेन और सड़क, दोनों रास्तों से अलग-अलग जगहों पर दर्शन के लिए पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

जनकपुर से रामेश्वरम तक इन जगहों पर जाएंगे यात्री

अयोध्या- इस पैकेज में आपको अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी के दर्शन कराए जाएंगे।

नंदीग्राम और सीतामढ़ी- इस पैकेज में आपको इन जगहों पर जरुर ले जाया जाएगा।

बक्सर, वाराणसी और प्रयागराज- इन स्थानों पर भी यात्रा कराई जाएगी।

श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट- रामायण से संबंधित इन जगहों पर जाने का मौका मिलेगा।

नासिक और हम्पी- सफर में इन जगहों पर भी घुमाया जाएगा।

रामेश्वरम- साउथ इंडिया के इस धाम में दर्शन कराया जाएगा।

जनकपुर- नेपाल में स्थित राम जानकी मंदिर तक सड़क के रास्ते ले जाया जाएगा।

दिल्ली और यूपी के इन स्टेशनों से पकड़ सकती हैं ट्रेन

इस ट्रेन को आप शुरुआती दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। वहीं, आप गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर और लखनऊ से भी यात्री ट्रेन में चढ़ सकते हैं। वापसी के समय झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा या सफदरजंग स्टेशन पर उतरने का ऑप्शन रहेगा। वैसे इस यात्रा में सिर्फ 150 लोगों के लिए जगह है।

IRCTC के श्री रामायण टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

- इस पैकेज में सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का वेज खाना मिलेगा।

- ट्रेन के एसी कोत में 9 रातें और होटल में 8 रातें रुकने की व्यवस्था।

- जनकपुर और चित्रकूट को छोड़कर बाकी जगहों पर 4-स्टार होटल में रहने की सुविधा मिलेगी।

- घूमने और स्टेशन से होटल से आने-जाने के लिए एसी गाड़ियां।

- ट्रेन में सुरक्षा, टूर मैनेजर की मदद और यात्रा बीमा।

कितना होगा श्री रामायण टूर पैकेज का किराया?

इस टूर पैकेज का किराया थर्ड एसी के लिए प्रति व्यक्ति 1,23,340 रुपये है। फर्स्ट एसी कूपे में अकेले सफर करने का किराया 2,03,470 रुपये तक है। किराया में पहले से ही 33 प्रतिशत छूट दी गई है।

इन बातों का रखें ध्यान

- नेपाल के जनकपुर जाने के लिए भिट्ठामोड़ बॉर्डर से जाना होगा। इसके लिए इमिग्रेशन की सुविधा नहीं है, इसलिए इस रास्ते से नेपाल जाने की अनुमति सिर्फ भारतीय और नेपाली नागरिकों को है।

- अपने साथ वोटर आईडी या पासपोर्ट, फोटो जरुर रखें।

- खाने का मेन्यू पहले से तय होगा, अपनी पसंद का अलग खाना ऑर्डर नहीं कर सकते हैं।

- पैकेज में मंदिर के वीआईपी दर्शन और होटल की रुम सर्विस का खर्च पैकेज में शामिल नहीं है।

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: 37 म्यूल खातों से 7.36 करोड़ की ठगी, दिल्ली में बैंक मैनेजर समेत छह पकड़े गए

Swiggy Instamart का घाटा बढ़कर 895 करोड़ हुआ, Nomura और Nuvama ने घटाया Target Price

Russia से 40 हजार टन Diesel लेकर US रवाना हुआ पहला टैंकर

Asian Para Games में भारत का दबदबा, Javelin Throw में जीते Gold Silver और Bronze