करारी हार के डर से बौखलाए हैं बुआ-बबुआ: श्रीकांत शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी आसन्न करारी हार देख कर सपा और बसपा बौखला गयी हैं। शर्मा ने रविवार रात एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बसपा अध्यक्ष मायावती और उनके गठबंधन साथी भतीजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के भ्रष्टाचार और कुशासन वाली, भू माफिया, खनन माफिया शराब माफिया अपराधियों को तवज्जो देने वाली सरकार देखी है। उसी जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' के लक्ष्य को लेकर चलने वाली सरकार भी देखी है।

इसे भी पढ़ें: अजित सिंह का आरोप, चुनाव से पहले सांप्रदायिक उन्माद भड़का रही है BJP

शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मेट्रो रेल परियोजना को भी पार्टी की तरह खनन माफिया से जुटाई अपनी खुद की सम्पत्ति समझ रहे हैं। उन्हें यह याद होना चाहिए कि विकास योजनाएं उनकी निजी संपत्ति नहीं हैं। नारियल फोडू सपा सरकार ने फोटोअप के लिए परियोजनाओं के शिलापट लगाए थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विकास एवं गरीब विरोधी बसपा प्रमुख मायावती भाजपा पर आरोप लगाने से पहले मूर्ति घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी पर भी गौर कर लें जिसमें अदालत ने जनता की गाढ़ी कमाई से पार्कों में अपनी स्वयं की मूर्ति और चुनाव निशान बनाने में लगी रकम सरकारी खजाने में जमा कराने को कहा है। पहले वह स्मारक घोटाले की रकम सरकार के खजाने में जमा करें यदि वह असमर्थ हैं तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी चुनावी बुआ का सहयोग करें।

प्रमुख खबरें

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee