बॉलीवुड इंडस्ट्री में आउटसाइडर की तरह महसूस करती थी श्रुति हासन, अभिनेत्री ने किया खुद खुलासा

By निधि अविनाश | Sep 30, 2020

सालों से तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक काम कर रही श्रुति हासन ने बताया कि कुछ सालों में उनकी फिल्म के ऑप्शन कैसे डेवलेप हुए हैं। उन्होनें बताया कि कैसे उन्होंने एक बार दबाव में आकर कमर्शियल एंटरटेनर्स को चुना था। एक इंटरव्यू में, श्रुति ने कहा कि उसने दूसरों के बारे में सुनना बंद कर दिया है कि उसे किस तरह के प्रोजेक्ट लेने चाहिए और अब उनकी पसंद से अधिक 'ईमानदारी' ज्यादा मायने करती  है। बता दें कि श्रुति आखिरी बार तिग्मांशु धूलिया की यारा में देखी गई थी, जो कई सालों की देरी के बाद इस साल की शुरुआत में ज़ी 5 पर रिलीज़ हुई थी।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने फिर से शुरू की फिल्म थलाइवी की शूटिंग, कोरियोग्राफर के साथ तस्वीरें साझा की

इससे पहले, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, श्रुति ने कहा था कि उसने कई अवसरों पर बॉलीवुड में एक आउटसाइडर की तरह महसूस किया है। “मैंने ईमानदारी से कई बार आउटसाइडर की तरह महसूस किया है, खासकर बॉलीवुड में। यारा से पहले, श्रुति की आखिरी बॉलीवुड रिलीज़ 2017 में बहन होगी तेरी।फिलहाल उनके पास तेलुगु फिल्म, क्रैक और पाइपलाइन में एक तमिल फिल्म है, जिसका नाम लबाम है। वह आने वाले महीनों में इन फिल्मों की शूटिंग करेंगी।

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका