एक समय था जब हमेशा नशे में रहती थीं Shruti Haasan, अब 8 साल से शराब को हाथ तक नहीं लगाया, खुद किया खुलासा

By एकता | Dec 17, 2023

साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी शराब छोड़ने की यात्रा पर खुलकर बात की है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। श्रुति ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह कभी भी ड्रग्स में नहीं थी, लेकिन शराब उनके लिए बहुत बड़ी चीज थी। वह हमेशा इसे पीना चाहती थी। इसी के साथ अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें शराब छोड़े हुए आठ साल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Updates । Ayesha Khan और Munawar Faruqui का हुआ आमना-सामना, घर से एलिमिनेट हुई Khanzaadi

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं कभी भी ड्रग्स में नहीं थी, लेकिन शराब मेरे जीवन में एक बड़ी चीज थी। एक समय के बाद इसने मेरे लिए बिल्कुल भी, किसी भी सकारात्मक तरीके से काम करना बंद कर दिया था। मैं हमेशा नशे में रहती थी और मैं हमेशा अपने दोस्तों के साथ शराब पीना चाहती थी। इसलिए, मुझे ऐसा लगा जैसे यह मेरे नियंत्रण में है।' श्रुति ने ये भी बताया कि उन्होंने उन लोगों से खुद को दूर कर लिया जो उन्हें लगातार पार्टी करने का सुझाव देते थे और इससे उनकी शराब पीने की समस्या और बढ़ गई थी।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते