By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026
भारतीय गोल्फर युवराज संधू और शुभंकर शर्मा शनिवार को डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप में कट हासिल करने से चूक गए। इस तरह डीपी वर्ल्ड टूर पर उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। संधू ने 72 और 71 के कार्ड खेलने से कट लाइन से एक शॉट पीछे रह गए।
भारतीय जोड़ी अगले सप्ताह होने वाली नेक्सो चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।