ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकले शुभांशु शुक्ला, अब आइसोलेशन में क्यों ले जाया जाएगा?

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2025

ग्रुप कैप्टन और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पृथ्वी पर वापस आ गए हैं। यह एक्सिओम स्पेस के एक्स-4 मिशन के सफल समापन का प्रतीक है। वह आधिकारिक तौर पर 41 वर्षों के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री और ISS जाने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। इस टीम में पैगी व्हिटसन (कमांडर), स्लावोश उज़नांस्की-विस्निव्स्की (पोलैंड), और टिबोर कपु (हंगरी) भी शामिल थे। चालक दल सोमवार (14 जुलाई) को दोपहर 2 बजे स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान "ग्रेस" पर सवार हुआ, तथा शाम 4:45 बजे आईएसएस के हार्मनी मॉड्यूल से अलग हुआ। 

इसे भी पढ़ें: पृथ्वी पर आपका स्वागत है...शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया रिएक्ट

10 दिन का आइसोलेशन

धरती पर उतरने के बाद शुभांशु 7 दिन आइसोलेशन में रहेंगे। 18 दिन शून्य गुरुत्वाकर्षण में बिताकर आ रहे हैं। इस रिहैब प्रोग्राम में फ्लाइट सर्जन उनकी निगरानी करेंगे। भारत लौटने से पहले उन्हें कई चिकित्सकीय, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक मूल्याकंनों से गुजरना होगा। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है