Shubhendu Adhikari ने महिला की मौत पर ममता की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग की

By Prabhasakshi News Desk | Jan 15, 2025

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर समयावधि बीत जाने के बाद इस्तेमाल किये गये ‘इंट्रावेनस फ्लूइड’ के कारण प्रसव के बाद एक महिला की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग की। यहां स्वास्थ्य भवन में भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते तृममूल प्रमुख आरोपों से खुद को मुक्त नहीं कर सकतीं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित की। सोमवार को राज्य सरकार ने घटना की सीआईडी ​​जांच के भी आदेश दिए। पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन एस निगम और (एमएमसीएच जहां महिला की मौत हुई थी) के अधीक्षक की गिरफ्तारी और इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में एक जांच समिति और सीबीआई तथा सीआईडी ​​दोनों को मिलाकर एक एसआईटी गठित करने की भी मांग की।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन