राष्ट्रपति के अभिनंदन समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया: Shubhendu Adhikari

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2023

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिनंदन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस आरोप को निराधार करार दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर आमंत्रित किए जाने के बावजूद राष्ट्रपति के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का आरोप लगाया।

हालांकि, टीएमसी ने दावा किया कि अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष सहित विपक्षी दल के कई शीर्ष नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। सत्तारूढ़ दल ने राष्ट्रपति के अभिनंदन समारोह के लिए कथित तौर पर मजूमदार और घोष को भेजे गए निमंत्रण पत्र की प्राप्ति की तस्वीरें साझा कीं। इन पत्रों पर तारीख अंकित है, प्रदेश भाजपा कार्यालय के सचिव के हस्ताक्षर हैं और मुहर लगी हुई है।

टीएमसी ने अधिकारी को भेजे गए उसी निमंत्रण पत्र की प्राप्ति की एक और तस्वीर भी ट्वीट की। इसमें एक हस्ताक्षर है लेकिन कोई मुहर या तारीख नहीं है। टीएमसी ने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। पार्टी ने ट्वीट किया, “भाजपा के नेता झूठे हैं। वे संथाली समुदाय से संबंध रखने वालों का सम्मान नहीं करते। हमने उन्हें और दिल्ली में बैठे उनके साथी शुभेंदु अधिकारी को दिनदहाड़े झूठ बोलते हुए पकड़ लिया।” मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंची। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही