शुभमन गिल ने खेली अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, 4 लंबे छक्के लगाकर जमा दिया अर्धशतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

कोलकाता। शुभमान गिल ने आईपीएल के इस सत्र में अपने दोनों अर्धशतक सलामी बल्लेबाज के रूप में लगाये हैं लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने बल्लेबाजी क्रम में उनके स्थान बदलते रहने के कोलकाता नाइटराइडर्स के फैसले का बचाव किया और कहा कि वह किसी भी स्थान पर खेलने से खुश हैं। इस सत्र में केवल तीसरी बार पारी का आगाज करते हुए 19 वर्षीय गिल ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रविवार को 76 रन बनाये जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। उनसे मिली शानदार शुरुआत से केकेआर दो विकेट पर 232 रन बनाने में सफल रहा। 

इसे भी पढ़ें: रोहित पर बल्ले से विकेट पर मारने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

उन्होंने कहा कि यह इस आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है विशेषकर तब जबकि हमने लगातार छह मैच गंवाये थे। हमने विभिन्न मैच परिस्थितियों में अलग अलग तरह से अभ्यास किया था। यह रणनीति बनाने और मैदान पर उस पर अमल करने से जुड़ा मसला है। गिल से पूछा गया कि क्या आईपीएल की सफलता से उन्हें आगे बेहतर मौके मिलने की उम्मीद है, पंजाब के इस बल्लेबाज ने कहा कि मैं अभी इतने आगे की नहीं सोच रहा हूं। यह अच्छा प्रदर्शन और जो भी मौका मिले उसका फायदा उठाने से जुड़ा है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह