आईपीएल के अंत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होगा शुभमन: हसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2021

मुंबई। खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल का समर्थन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम मेंटर डेविड हसी ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज स्तरीय खिलाड़ी है जो इंडियन प्रीमियर लीग के अंत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होगा। इक्कीस साल के शुभमन का इस सत्र में बल्ला नहीं चला है और वह पांच मैचों में 80 रन ही बना पाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाइट राइडर्स की छह विकेट की हार के बाद हसी ने कहा, ‘‘वह स्टार खिलाड़ी है, उसने आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। वह अपने काम को लेकर काफी ईमानदार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि फॉर्म आती जाती है लेकिन आपका स्तर स्थाई होता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: क्रिस मौरिस ने कहा, लोगों को खुश होने का कारण देना हमारी जिम्मेदारी

हसी ने कहा, ‘‘वह स्तरीय खिलाड़ी है, मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह। मेरी बात ध्यान रखना, टूर्नामेंट के अंत में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होगा। वह स्तरीय खिलाड़ी है।’’ टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करने वाले नाइट राइडर्स को शनिवार को सत्र की लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा और टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। यह पूछने पर कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को अब तक मौका क्यों नहीं मिला है तो हसी ने कहा कि टीम प्रबंधन बैठकर रणनीति तैयार करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकी फर्ग्युसन अपनी गेंदबाजी के शीर्ष पर है, वह स्तरीय गेंदबाज है और न्यूजीलैंड के लिए उसने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल यूएई में भी उसने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। वह अगले मैचों में चयन के लिए दावेदारी पेश करेगा। मैच से पहले हम सभी तरह की रणनीति पर गौर करेंगे।

प्रमुख खबरें

Syed Mushtaq Ali Trophy में Bihar की कमान संभालेंगे Vaibhav Suryavanshi

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी

Delhi Food Safety विभाग की छापेमारी, 100 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट

Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा