क्रिस मौरिस ने कहा, लोगों को खुश होने का कारण देना हमारी जिम्मेदारी

जो हो रहा है उसे समझ पाना बेहद मुश्किल है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम चेहरों पर मुस्कुराहट के साथ खेलें क्योंकि हमारे पास मुस्कुराने का कारण है और हम स्वस्थ हैं और हमें क्रिकेट खेलने को मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने KKR को छह विकेट से हराया, संजू सैमसन छाए
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मौरिस ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि हम घरों में हमें देख रहे लोगों को खुश कर पाएंगे। हम जीते या हारें, यह लोगों को खुश करने का मौका है, अगर इससे लोगों को खुश होने का मौका मिलता है तो एक खेल के रूप में हम अच्छा कर रहे हैं। ’’ मौरिस ने नाइट राइडर्स के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाए जिसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने 42 और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 24 रन की पारी खेलकर पूर्व चैंपियन टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम योजना को कहीं बेहतर तरीके से लागू कर पाए, सही लेंथ से गेंदबाजी की, यॉर्कर और धीमी गेंद की। ’’ इस जीत से रॉयल्स का मनोबल बढ़ा देगा जिसे पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 10 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
अन्य न्यूज़
















