IND vs ENG: इंग्लैंड के सीरीज से पहले खेला माइंड गेम, शुभमन गिल को बताया शातिर कप्तान

By Kusum | Jun 17, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज  करेगी। इस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं गिल डेज क्रिकेट में कैसी कप्तानी करते हैं ये तो आने वाले समय में पता चलेगा पर उनके साथ आईपीएल में खेले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि शुभमन की कप्तानी में भारत के दो बड़े कप्तानों का मिश्रण देखने को मिलता है।  दरअसल, हम बात कर रहे है गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर की। 

आईपीएल सीजन 18 में गुजरात टाइटंस के लिए गिल के साथ कई बड़ी साझेदारी करने वाले बटलर ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ अपने पॉडकास्ट फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पर कहा कि, वह वास्तव में प्रभावशाली खिलाड़ी है। जब वह बोलते हैं तो काफी शांत और संतुलित रहते हैं। मुझे लगता है कि मैदान पर खुद के लिए चुनौती पेश करते हैं। उनमें काफी जुनून होता है और मुझे लगता है कि कप्तान के रूप में वह कोहली और रोहित का मिश्रण होंगे। बटलर ने आगे कहा कि कोहली के वास्तव में बहुत आक्रामक थे और उन्होंने भारतीय टीम को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने हर तरह के मुकाबले के लिए टीम को तैयार किया वहीं रोहित थोड़े अलग थे जो थोड़े शांत और संयमित, लेकिन उनमें गजब का जुझारुपन था। 

बटलर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि गिल ने इन दोनों से काफी कुछ सीखा है लेकिन वह मैदान पर पूरी तरह से अलग नजर आएंगे। बटलर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करना देश में तीसरे या चौथे सबसे प्रभावशाली व्यक्ति होने जैसा है। उन्होंने कहा कि, गिल ने बल्लेबाजी और कप्तानी को अलग-अलग करने की बात की। इसलिए जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो वह सिर्फ बल्लेबाज बने रहना चाहते हैं।  

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।