ICC अवॉर्ड की रेस में शुभमन गिल सबसे आगे, इन दो खिलाड़ियों से मिलेगी चुनौती

By Kusum | Aug 06, 2025

बुधवार को भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम की। भारत की युवा टीम ने ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ की। गिल ने सीरीज में 75.40 की औसत और चार शतकों की मदद से 754 रन बनाए।

गिल का प्रदर्शन अब सर्वकालिक कप्तानों की लिस्टमें सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के बाद दूसरे स्थान पर है। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि, शुभमन गिल के लिए ये महीना बेहतरीन रहा। उन्होंने इस रोमांचक सीरीज के दौरान इस महीने में तीन टेस्ट मैचों में 94.50 की औसत से 567 रन बनाए।

आईसीसी ने साथ ही कहा कि, उन्होंने एजबेस्टन में भारत की रिकॉर्ड जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। इस तरह से उन्होंने मैच में कुल 430 रन बनाए जो किसी एक टेस्ट में ग्राहम गूच के 456 रन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईसीसी ने कहा कि, गिल ने नंबर चार पर सर्वकालिक महान विराट कोहली की विरासत को आगे बढ़ाया। 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार