शुभमन गिल ने की Virat Kohli की बराबरी, सबसे खराब रिकॉर्ड किया अपने नाम

By Kusum | Jul 31, 2025

लंदन के द ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच की शुरुआत में टीम इंडिया टॉस हार गई और मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं ये कुल 14वां मौका है जब किसी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कोई टीम सारे टॉस हारी हो। 21वीं दी में ऐसा पहली बार 2018 में भारतीय टीम के इंग्लैंड टूर के दौरान हुआ था। उस दौरान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ सभी टॉस जीते थे। 

बता दें कि, 21वीं सदी में ऐसा सिर्फ दूरी बार हुआ है जब किसी कप्तान ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सभी टॉस हारे हों। इस सदी में ऐसा पहली बार विराट कोहली के साथ हुआ था, जो 2018 में टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर सभी 5 टॉस हार गए थे। वहीं शुभमन गिल 21वीं सदी में ऐसे दूसरे कप्तान बन गए हैं। उस दौरान टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 4-1 से विजयी रहा था। वहीं मौजूदा सीरीज की बात करें तो 4 मैचों  के बाद इंग्लैंड 2-1 से आगे है। 

भारतीय टीम मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 15वां टॉस हारी है, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। टीम इंडिया के टॉस हारने का सिलसिला 31 जनवरी 2025 से जारी है। जब इंग्लैंड के खिलाप चौथे टी20 मैच में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हारे थे। उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंटरनेशनल मैचों में एक भी टॉस नहीं जीत सकी है।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत