Shubman Gill ने Sara Ali Khan संग रिलेशन पर लगाई मुहर, कहा- सारा दा सारा सच बता दिया

By रेनू तिवारी | Nov 15, 2022

पिछले काफी समय से  एक्ट्रेस सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के लव अफेयर की चर्चा हो रही हैं। दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। लगातार अफवाहों के बाद  शुभमन गिल  ने सारा को डेट करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: सिविल सेवा और एमबीए में क्या है अंतर, किसमें बनाना चाहते हैं कॅरियर

 

युवा क्रिकेटर ने प्रीति और नीति सिमोस के पंजाबी चैट शो दिल दिया गल्लां में अपनी हालिया उपस्थिति के दौरान रिश्ते की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। सारा और शुभमन दोनों के डेटिंग की अफवाहें पिछले काफी समय से फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रही हैं। शो में 23 वर्षीय क्रिकेटर से पूछा गया कि बॉलीवुड में सबसे फिट महिला अभिनेता कौन है, तो उन्होंने सारा का नाम लिया। शुभमन गिल के इस जवाब के बाद शो के होस्ट सोनम बाजवा ने क्रिकेटर से पूछा कि क्या वह अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "हो सकता है और नहीं भी हो सकता।" इसके बाद सोनम ने उन्हें सच्चाई प्रकट करने के लिए कहा और कहा, "सारा का सारा सच बोलो (पूरा सच बताओ), जिसका शुभमन ने जवाब दिया, "सारा दा सारा सच बोल दिया (मैंने सच कहा है)। शायद, शायद नहीं।

 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने MP में लागू किया पेसा एक्ट, CM शिवराज बोले- धर्मांतरण का दुष्चक्र नहीं चलने दिया जाएगा

 

इस साल अगस्त में एक साथ डिनर करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद सारा और शुभमन ने डेटिंग की अफवाहें उड़ी। अक्टूबर में एक और वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें एक फ्लाइट में सीट शेयर करते हुए दिखाया गया था। सारा को गुलाबी टैंक टॉप पहनकर होटल की लॉबी से बाहर निकलते देखा गया। 

 

इस बीच क्रिकेटर से पहले, सारा को उनके लव आज कल 2 के सह-कलाकार कार्तिक आर्यन के साथ डेटिंग की भी अफवाह थी, जिसकी पुष्टि उन्होंने इस साल कॉफ़ी विद करण 7 में अपनी उपस्थिति के दौरान की थी। शुभमन गिल हैं सारा अली खान के बॉयफ्रेंड? जब से भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और बॉलीवुड एक्ट्रेस को एक-दूसरे के साथ घूमते हुए देखा गया है, तब से यह सवाल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की स्थिति पर चुप्पी बनाए रखी है। हाल ही में एक चैट शो में शुभमन से इस बारे में पूछताछ की गयी।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ