शुभमन गिल को गर्दन में गंभीर चोट! पहले टेस्ट से हुए बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका।

By Ankit Jaiswal | Nov 16, 2025

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ईडन गार्डेन्स में चल रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बता दें कि गिल को दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौजूद जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वे इस टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे हैं।

बता दें कि गिल सिर्फ तीन गेंदों तक ही क्रीज पर टिक पाए थे। अपनी छोटी पारी में उन्होंने हार्मर की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर एक शानदार चौका लगाया था, लेकिन उसी शॉट के बाद उनकी तकलीफ बढ़ गई। यह घटना ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद 35वें ओवर में हुई। इसी ओवर में हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर को भी आउट किया था, जिन्होंने 82 गेंदों पर 29 रन बनाए थे।

उधर गेंदबाजी में भारतीय स्पिनरों ने कमाल दिखाया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका 93 रन पर 7 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। पिच पर टर्न और उछाल दोनों बढ़ते जा रहे हैं, जिससे भारतीय गेंदबाजों को मदद मिल रही है। टीम प्रबंधन का कहना है कि शुभमन गिल की निगरानी बीसीसीआई की मेडिकल यूनिट लगातार कर रही है और आगे की स्थिति मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई