श्वेता तिवारी की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कमिश्वर से मांगी रिपोर्ट

By सुयश भट्ट | Jan 27, 2022

भोपाल। अपने बयान के बाद अभिनेत्री श्वेता तिवारी  की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल पुलिस कमिश्वर से पूरे मामले की रिपोर्ट 24 घंटे में मांगी है। तथ्य की रिपोर्ट आने के बाद अभिनेत्री श्वेता तिवारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाही हो सकती है। इसके साथ साथ हिंदू संगठन ने भी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को माफी मांगने की धमकी दी है। 

इसे भी पढ़ें:अपने बयान को लेकर ट्रोल हुई श्वेता तिवारी, जानिए पूरा मामला 

इसी कड़ी में हिंदू संगठन अभिनेत्री श्वेता तिवारी को धमकी देते हुए कहा कि माफी मांगें नहीं तो फिल्म की शूटिंग भोपाल में नहीं होने देंगे। श्वेता तिवारी के साथ फिल्म के हीरो और डायरेक्टर भी माफी मांगे। उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर ऐसा लगता है हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का ठेका लेकर रखा है।हिंदू समाज इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं करेगा। 

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी अपनी आगामी वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर’ की अनाउंसमेंट और शूटिंग को लेकर भोपाल पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ एक प्रेस कॉफ्रेंस में हिस्सा लिया था। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक विवादित बयान दे डाला था। तिवारी ने कहा कि ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं’। 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप