41 साल की उम्र में श्वेता तिवारी ने साड़ी के साथ इतना सेक्सी ब्लाउज पहनकर करवाया फोटोशूट, फैंस बोले- सेक्सी बॉम्ब

By एकता | Dec 21, 2021

टेलीविज़न जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में भी लोगों के दिलों को धड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों में श्वेता बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी यह तस्वीरें देख लोग पागल हुए जा रहे हैं। इन बोल्ड तस्वीरों में श्वेता की दिलकश अदाएं देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

इसे भी पढ़ें: 13 हजार की बॉडीकॉन ड्रेस में खुशी कपूर ने शेयर की सेल्फी, दिखाया अपना सेक्सी फिगर

श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में आप उन्हें पीली रंग की साड़ी पहने देख सकते हैं, साड़ी के साथ उन्होंने डीप नैक ब्लाउज पहना हुआ हैं। श्वेता तिवारी ने अपनी कातिलाना अदाओं से तस्वीरों में बोल्डनेस का अच्छा खासा तड़का लगाया है। इस उम्र में उनकी फिटनेस देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस दिल वाले और फायर वाले इमोजी कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर करने में लगे हुए हैं। एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "सेक्सी बॉम्ब"। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आपके पास एक शानदार बॉडी फिगर है"।

इसे भी पढ़ें: जब प्रोटीन शेक में ब्रेस्ट मिल्क मिलाकर पी गए थे आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप ने अपनी किताब में किया खुलासा

श्वेता तिवारी की बात करें तो अभिनेत्री प्रोफेशन लाइफ को लेकर तो मशहूर है ही साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। उन्होंने स्टार प्लस के हिट सीरियल कसौटी ज़िंदगी की में प्रेरणा की मुख्य भूमिका निभाई थी। शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। साल 2010 में श्वेता तिवारी ने रियलिटी शो बिग बॉस के चौथे सीज़न में भाग लिया था। वह इस सीजन की विजेता बनी थी और साथ ही बिग बॉस जीतने वाली पहली महिला बनीं थी। हाल ही में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार