स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन, 106 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जाते-जाते भी कर गए वोटिंग

By अंकित सिंह | Nov 05, 2022

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन हो गया है। वह 106 साल के थे उनका निधन आज सुबह ही हुआ है। श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रहने वाले थे। भारत के स्वतंत्रता के बाद से उन्होंने सभी चुनाव में वोट डाले थे। नेगी ने 2 दिन पहले ही 2 नवंबर को अपना वोट डाला था। दरअसल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपना वोट डाक मतपत्र के जरिए डाला था। नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अपने गांव और उसके आसपास के इलाकों में वह मास्टर श्याम शरण के नाम से प्रसिद्ध थे क्योंकि वह सरकारी स्कूल के टीचर रह चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: 20 दिन, PM का पांच दिनों का प्रवास और ढेरों सौगात, हिमाचल से गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान तक कुछ इस तरह बीजेपी ने मोमेंटम किया क्रिएट

वोटिंग के अधिकार पर वह गर्व महसूस करते थे। उनका मानना था कि वोटिंग राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए सही प्रतिनिधि चुनने में मदद करता है। नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को हुआ था। उन्होंने 25 अक्टूबर 1951 को पहली बार वोट डाला था। नेगी के नाम पर यह भी रिकॉर्ड है कि उन्होंने आज तक किसी भी चुनाव में ऐसा नहीं है कि वोट ना डाला हो। वह हर चुनाव में वोट डालते हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: राष्ट्रपति Ramchandra Paudel ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

Indian-American दंपत्ति ने University of North Texas को AI कॉलेज के लिए दिए 2 करोड़ डॉलर

Allahabad HC ने पत्रकार पर दर्ज FIR पर लगाई रोक, स्कूल की बदहाली दिखाने पर हुई थी कार्रवाई

Odisha ने UAE में 2.10 लाख करोड़ के 14 MoU पर किए हस्ताक्षर