‘लॉयन’ के नए गीत में सिया ने लगाया बालीवुड तड़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2016

लॉस एंजिलिस। गायिका सिया फर्लर ने अपने नए गीत ‘नेवर गिव अप’ को बालीवुड अंदाज में गाया है। उन्होंने यह गीत फिल्म ‘लायन’ के लिए रिकार्ड किया है, जिसमें अभिनेता देव पटेल और निकोल किडमैन मुख्य भूमिका निभा रहे है। एस शोबिज की खबर के अनुसार इस गीत के बोल और संगीत बालीवुड से प्रभावित है। इसका निर्माण ग्रेग कस्र्टीन ने किया है। फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़के की है, जो पांच वर्ष की आयु में अपने परिवार से बिछड़ जाता है और बाद में एक आस्ट्रेलियाई परिवार उसे गोद ले लेता है। 

फिर 25 साल बाद एक बार फिर वह अपने असली माता-पिता की खोज में निकलता है। फिल्म में रौनी मारा और डेविड वेन्हम जैसे सितारे भी हैं। फिल्म सोरू ब्रायर्ली की आत्मकथा ‘ए लॉन्ग वे होम’ पर आधारित है। कई फिल्म उत्सवों में प्रदर्शित होने के बाद, फिल्म इस माह के अंत में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव