अखिलेश-आजम के बीच सेतु की भूमिका में सिब्बल, 27 महीने बाद दिल्ली में होगी दोनों नेताओं की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2022

राज्यसभा सीटों को लेकर बीजेपी, कांग्रेस, जेडीयू और जेएमएम ने अपनी-अपनी तरफ से उम्मदावारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस का एक धड़ा जिसे जी-23 कहा जाता है, इस समूह का हिस्सा रहे कपिल सिब्बल सपा के समर्थन से राज्यसभा आने की तैयारी में हैं। अखिलेश के इस दांव के पीछे नाराज चल रहे समाजवादी पार्टीके नेता और उत्तर प्रदेश की राजनीति के कद्दावर मुस्लिम चेहरे आजम खान को मनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अब खबर है कि आज यानी एक जून को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खान से अखिलेश यादव मुलाकात करके उनका हाल-चाल जानेंगे। 27 महीने की रिहाई के बाद आजम खान से अखिलेश की पहली मुलाकात होगी। 

इसे भी पढ़ें: UP में नहीं गली ओवैसी की दाल तो राजस्थान में किस्मत आजमाने निकले, बोले- आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेगी AIMIM

वैसे तो आजम खान के ओहदे को देख बीजेपी से लेकर बीएसपी तक शिवपाल से लेकर कांग्रेस तक हर कोई हाथ पांव मारने की कवायद कर रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव किसी के भी मंसूबों को पूरा नहीं होने देना चाहते हैं। खबर है कि बीते दिनों शिवपाल और आजम खान की गोपनीय मीटिंग हुई है और इस दौरान दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई। वहीं बीते दिनों  विधायक पद की शपथ लेने के बाद आजम-अखिलेश का आमना-सामना हुआ था, लेकिन आजम खान रामपुर निकल गए थे. इसके चलते आजम से अखिलेश नहीं मिल सके थे।  

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल