Jack Dorsey Interview: ट्विटर के पूर्व CEO को लेकर राजीव चंद्रशेखर के दावे पर सिब्बल ने उठाए सवाल, कहा- जैक डोर्सी ऐसा बयान क्यों देंगे?

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2023

ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी ने दावा किया है कि इस सोशल मीडिया मंच को देश में किसानों के प्रदर्शन के दौरान सरकारी दबाव और बंद किये जाने की धमकियों का सामना करना पड़ा था। उनके इस बयान को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने झूठा करार दिया है। वहीं पूरे मामले पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान सामने आया है। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के भारत के 'दबाव' वाले दावे पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि सबसे पहले मैं जानना चाहूंगा कि जैक डोर्सी ऐसा बयान क्यों देंगे? 

इसे भी पढ़ें: Bengal Panchayat Chunav: लॉकेट चटर्जी बीडीओ कार्यालय में प्रवेश से रोका गया, सुवेंदु बोले- बंगाल में जंगलराज चल रहा

बता दें कि केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोरसी के बयान पर कहा कि भारत ने ट्विटर को बंद करने की धमकी दी है। उन्होंने जो कुछ कहा है वह सरासर झूठ है। ट्विटर एक ऐसी कंपनी है जो मानती थी कि उसके लिए भारतीय कानूनों का पालन करना जरूरी नहीं है। भारत सरकार शुरू से ही स्पष्ट रही है कि भारत में काम करने वाली सभी कंपनियों को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। 

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन